Voice of news 24
08 Aug 2023 11:59AM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर मे प्रशासन एव स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापे मारी मे सोमवार को कलक्ट्रेट के पास प्राइवेट हॉस्पिटल आर के सेवा हॉस्पिटल हर्ट केयर सेन्टर को सील कर दिया, शहर के साड़ी तिराहे पर स्थित प्रशांत पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड एव लकी एक्स रे सेंटर मे अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी गई। प्रशासन एव स्वास्थ्य विभाग के छापमारी से शहर मे हड़कप मच गया।
एसडीएम डॉ ललित कुमार मिश्र एव डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएम त्रिपाठी ने पुलिस के साथ आर के सेवा हॉस्पिटल मे छापा मारा तो कोई भी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ मौजुद नहीं मिले। तीन महिला मरीज भर्ती थी। तीनों मरीजो को मेडिकल कॉलेज मे शिफ्ट कराया गया।
एसडीएम डॉ ललित कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुऐ कहा अवैध रुप से संचालित प्राइवेट हॉस्पिटल एव जांच सेटरों के खिलाफ जांच करने का अभियान जारी रहेगा । प्राइवेट हॉस्पिटल मे सरकारी डॉक्टर ऑपरेशन करते है तो कार्रवाई की जाएगी























