यूट्यूबर मनीष कश्यप को लेकर कोर्ट का आदेश, अब बिहार की जेल में रहेंगे

Voice of news 24

07 Aug 2023 19:33PM

तमिलनाडु पुलिस आज मनीष कश्यप को लेकर यहां पहुंची थी. जिसके बाद ड्रिस्ट्रिक्ट प्रोसिक्यूशन ऑफ़िसर उमेश कुमार विश्वास की याचिका पर उन्हें पटना ले जाया जा रहा है.

पटना में भी कश्यप के ख़िलाफ़ कई मामले दर्ज हैं.

मनीष कश्यप पर बिहार भर में ही आधा दर्जन से ज़्यादा मामले दर्ज हैं. आज उनकी पेशी भाजपा विधायक से कथित तौर पर रंगदारी माँगने और बैंक मैनेजर से अभद्रता के मामले में हुई थी.

मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहारी मज़दूरों के साथ मारपीट के फ़र्ज़ी वीडियो बनाने और शेयर करने को लेकर मामले दर्ज हैं और इस मामले में उन पर एनएसए तक लगाया गया. वो अब तक तमिलनाडु की जेल में बंद थे.

बेतिया पुलिस मनीष कश्यप को पटना लेकर जाने की तैयारी कर रही है। इससे पहले सोमवार सुबह यूट्यूबर मनीष कश्यप कोर्ट में पेशी के लिए बेतिया पहुंचा। सप्तक्रांति एक्सप्रेस से बेतिया स्टेशन पर पहुंचते ही हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेतिया पहुंचते ही मनीष को एसपी ऑफिस में पूरी सुरक्षा के साथ रखा गया। मनीष कश्यप की सुरक्षा में 70 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.