Voice of news 24
07 Aug 2023 19:02PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के पथरा थाना क्षेत्र की घटना कुछ दिन पहले वायरल वीडियो मामले मे मानसिक रूप से कमजोर दो नाबालिगों से हैवानियत के आरोपियों मे चार आरोपी नाबालिग है।
जानकारी के अनुसार पथरा पुलिस ने रविवार को उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया , जहां से उन्हें बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया। और दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस को एक और सफलता मिली मुख्य आरोपी के अलावा एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने देर शाम दबोच लिया है। उससे पुछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया की पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बच्चे मानसिक रुप से कमजोर है । उनके साथ अनैतिक घटना हुई थी। पीडित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों क़े खिलाफ हत्या का प्रयास कुकर्म पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं मे केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
मुख्य आरोपी सउद और उसके सहयोगी शप्पू को की पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी


















