उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान रुका

Voice of news 24

07 Aug 2023 18:16PM

 

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हरियाणा के नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान को सोमवार को रोक दिया गया।.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नूंह में पिछले सप्ताह सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।.

उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान को रोकने का निर्देश दिया,जहां जिला प्रशासन ‘‘अवैध’’ इमारतें ढहा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह जब विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ ने पथराव किया था तब दंगाइयों ने इनमें से कुछ इमारतों का इस्तेमाल किया था।

न्यायाधीश जी एस संधावालिया की अदालत ने ध्वस्तीकरण अभियान पर स्वत: संज्ञान लिया और राज्य सरकार को कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]