दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में आज सोमवार को सुबह आग लग गई.

Voice of news 24

07 Aug 2023 16:29PM

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आग एम्स के एंडोस्कोपी रूम में लगी है. दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आग बुझाने के लिए छह फायर टेंडर (दमकल गाड़ियां) मौके पर पहुंच गए हैं.

मौके से आईं तस्वीरों और वीडियो एम्स की इमारत से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है. आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है.

आग से क्या कोई नुक़सान हुआ है, इसकी जानकारी भी नहीं मिली है.