Voice of news 24
07 Aug 2023 12:01PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय के लोहिया कला भवन में व्यापारी महा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री एवं संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष नितिन अग्रवाल रहे।इस सम्मेलन में व्यापारियों के समस्याओं पर चर्चा कर मुख्य अतिथि के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास हुआ। मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को सभागार में बताते हुए कहा कि इससे पहले की सरकारों में हमेशा व्यापारियों का शोषण होता आया है। राजनीति में व्यापारी बर्ग की भागीदारी नही के बराबर थी। हमारी सरकार में व्यापारियों को राजनीति में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया। जिससे वे इस मंच के माध्यम से अपनी नीतियों और समस्याओं को सरकार तक आसानी से पहुंचा सकें।

इस सभा का संचालन संगठन के संरक्षक राणा प्रताप सिंह ने किया। तथा समापन संबोधन सांसद जगदंबिका पाल ने किया।
इस मौके पर जिले के अनेक कस्बों के मुख्य मुख्य व्यवसायी मौजूद रहे, सभागार व्यापारी, कार्यकर्ताव जनप्रतिनिधियों से भरा दिखाई दिया।


















