पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर

Voice of news 24

07 Aug 2023 11:58AM

 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इसके बाद दोनों पक्षों में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।.

अधिकारियों ने बताया कि देगवार सेक्टर में जवानों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादियों को देखा, जिसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हुई।.