Voice of news 24
05 Aug 2023 12:57PM
फरेंदा
महराजगंज के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही फरेंदा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
जानकारी के अनुसार फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास पर एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल मे उनके पाकेट मे एक कागज पर मोबाइल फोन न लिखा मिला उसी के अधार पर पुलिस फोन की परिजन आये तो शिनाख्त विजय पुत्र रामआसरे ग्राम सका चौपारिया कंचनपुर कोतवाली महराजगंज के रुप मे किया । परिजनो ने बताया कि वह मगंलवार को घर से साइकिल से निकला था उसके पास मोबाइल फोन की था उसी दिन घर पर जमीनी विवाद भी पट्टीदारो से हुआ था। परिजनों ने उसकी हत्या होने की आशंका जतायी है।

परिजनों के दिये तहरीर पर मुकामी पुलिस मुकदमा न दर्ज कर चुर्घटना की मुकदमा दर्ज कर ली है।
इस प्रकरण मे पुछे जाने पर फरेंदा कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है । प्रथम दृष्टया दुर्घटना लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी























