भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच आज

Voice of news 24

03 Aug 2023 14:53PM

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 आज त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े सितारे नहीं हैं, जबकि हार्दिक पंड्या कप्तानी कर रहे हैं। दूसरी ओर, विंडीज ने टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी-20 टीम चुनने में थोड़ी चालाकी दिखाई है। उसने मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क के लिए धांसू शतक जड़ने वाले निकोलस पूरन सहित कई बड़े प्लेयरों को शामिल किया है।

 

ब्रायन लारा स्टेडियम में सिर्फ एक टी20 इंटरनैशनल मैच खेला गया है वो भी 2022 में भारत-वेस्टइंडीज के बीच। तब भारत ने छह विकेट पर 190 रन का स्कोर बनाकर मेजबान टीम को 122/8 पर रोका था। स्पिनर्स के लिए इस पिच पर बहुत कुछ होगा और बढ़ते मैच के साथ उनका दबदबा बढ़ता जा सकता है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बैटिंग करना पसंद करेगा। बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है।