Voice of news 24
01 Jul 2023 19:40PM
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सका बंजरहा सोनबरसा में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई ।
बंजरहा सोनबरसा के सिंहोरवा टोला निवासी सुधा पत्नी अतुल मंगलवार सुबह नौ बजे अचानक हालात बिगड़ने के बाद परिजन इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।प्रभारी थानाध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।























