स्टुअर्ट ब्रॉड ही नहीं, इस धाकड़ ने भी लिया रिटायरमेंट

Voice of news 24

01 Aug 2023 17:20PM

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार जीत के साथ दो क्रिकेटरों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।स्टुअर्ट ब्रॉड के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन सिर्फ 4 टेस्ट पहले ही रिटायरमेंट से कमबैक करने वाले मोईन अली ने अब फाइनल फैसला लिया है। वह अब टेस्ट क्रिकेट किसी भी सूरत में नहीं खेलेंगे।

अनुभवी ऑलराउंडर ने शुरुआत में 2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच की दुर्भाग्यपूर्ण चोट के बाद उन्होंने स्टोक्स के कहने पर कमबैक किया था।इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के कहने पर कमबैक करने वाले मोईन अली ने कहा कि यह अब फाइनल फैसला है। उन्होंने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि मैं वापस आया और खेलने के लिए हां कहा