Voice of news 24
30 Jul 2023 15:49PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए देश के विभिन्न इलाकों में हो रहे प्रयासों का जिक्र किया और देशवासियों से इन अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।.

आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 103वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए मोदी ने सावन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस वजह से देश के ज्योर्तिलिंगों में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ भी हो रही है।.


















