अतीक़ अहमद के वकील विजय मिश्रा को किया गया गिरफ्तार

Voice of news 24

30 Jul 2023 14:41PM

यूपी के पूर्व सांसद और माफ़िया अतीक़ अहमद के वकील विजय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार देर रात लखनऊ के एक होटल से उनको पकड़ा गया है.

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आधिकारिक बयान में विजय मिश्रा पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने की पुष्टि की गई.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एक बयान में यूपी पुलिस ने कहा कि अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को प्रयागराज पुलिस ने एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया है. विजय मिश्रा को खान सौलत हनीफ के बयान और मोबाइल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.