पुरन्दरपुर से कुख्यात इनामी बदमाश गिरफ्तार , काफी दिनो से फरार चल रहा था इनामी अपराधी

Voice of news 24

28 Jul 2023 19:06PM

महराजगंज

महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र मे उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने काफी प्रयास से फरार चल रहे इनामी अपराधी गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी के पास से एक मोबाइल फोन एक आधार कार्ड और 1250 नकद बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी का नाम संतोष चौधरी है कपिलवस्तु थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अपराधी पिछले काफी दिनों से फरार था। यूपी पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए इस अपराधी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।


यूपी एसटीएफ और महाराजगंज पुलिस ने अपराधी सत्तोष चौधरी को पकड़ने के लिए एक साथ ऑपरेशन शुरु किया था । यूपी पुलिस महराजगंज पुलिस ने आज शुक्रवार सुबह को सन्तोष चौधरी को गिरफ्तार कर ऑपरेशन पुरा किया।

आरोपी ने पुलिस को पुछ ताछ मे अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि उसने और उसके पिता ने ही उसके दादा की हत्या की थी। आरोपी ने आगे बताया कि एम दिन उसके पिता दादाजी को लेकर बाजार गये । इस दौरान आरोपी सन्तोष दादाजी को लेकर गाड़ी मे पीछे बैठा हुआ था तभी आरोपी संतोष और उस के पिता ने मिलकर हत्या कर दी। जिसके बाद उन लोगों ने लेहड़ा मंदिर क पास जंगल मे उनकी लाश को फेक दिया।
पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ धारा 302 / 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और कार्यवाही की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.