Voice of news 24

28 Jul 2023 17:13PM
अफज़ाल अंसारी को कड़ी सुरक्षा में जेल से उनके घर पहुंचाया गया. एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर गौर करने के बाद उन्हें रिहा करने के आदेश दिए.

29 अप्रैल को एमपी-एमएलए कोर्ट ने अफज़ाल को चार साल की सजा सुनाने के साथ एक लाख का जुर्माना लगाया था. 24 जुलाई को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली थी, लेकिन सजा पर रोक नहीं लगाई थी, जिसके चलते अफज़ाल अंसारी की सांसदी बहाल नहीं होगी.
बीएसपी के पूर्व सांसद और गैंगस्टर मामले में सजायाफ्ता अफज़ाल अंसारी करीब तीन माह बाद जमानत पर गुरुवार शाम गाजीपुर जिला जेल से बाहर आए हैं.













