भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन से 2-2 से ड्रा खेला

Voice of news 24

27 Jul 2023 19:59PM

 

भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को यहां नवनीत कौर के दो गोल की बदौलत वापसी करते हुए स्पेनिश हॉकी महासंघ के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे टूर्नामेंट के दूसरे मैच में मेजबान स्पेन से 2-2 से ड्रा खेला।.

नवनीत ने 14वें और 29वें मिनट में गोल दागे। स्पेन ने जांटल जिने (13वें मिनट) की मदद से बढ़त हासिल की और घरेलू टीम के लिए दूसरा गोल लाइया विदोसा ने 26वें मिनट में दागा।.