फैंस के लिए खुशखबरी, एशियाई खेलों में भाग लेंगी भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीम

Voice of news 24

27 Jul 2023 19:24PM

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इससे पहले भारतीय फुटबॉल टीमों को एशियाई खेलों में भाग लेने की मंज़ूरी नहीं दी थी. आईओए ने इसके पीछे तर्क दिया था कि भारतीय टीमें रैंकिंग में एशिया की शीर्ष आठ टीमों में शामिल नहीं हैं.

इसके बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ़) ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खेल मंत्रालय से अपील की थी. भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने भी पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग की थी.

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में बुधवार को ट्वीट किया, “भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी ख़बर. हमारी पुरुष और महिला दोनों टीम आगामी एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगी.”

समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, 

मंत्रालय के टीम प्रतियोगिताओं के लिए चयन मानदंडों के अनुसार अपने संबंधित खेल में एशिया महाद्वीप की रैंकिंग में टॉप आठ पर रहने वाली टीमों को ही एशियाई खेलों में शामिल होने दिया जाता है.

भारतीय पुरुष टीम एशिया में 18वें स्थान पर है और महिलाओं की टीम 11वें नंबर पर है.

हांगझोउ में 23 सिंतबर से 8 अक्टूबर तक एशियाई खेलों का आयोजन किया जा रहा है.