प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में राजकोट शहर के निकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

Voice of news 24

27 Jul 2023 18:34PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरवार को गुजरात के राजकोट शहर के पास एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह राज्य का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है और इसे 1,405 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।.