मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज़ के साथ वनडे सिरीज़ से पहले भारत लौटे

Voice of news 24

27 Jul 2023 16:10PM

 

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को विश्व कप से पहले टखने की चोट के कारण एहतियात के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला से आराम दिया गया है ।.

मोहम्मद शमी की गैर मौजूदगी में टेस्ट श्रृंखला में भारतीय तेज आक्रमण की कमान संभालने वाले सिराज टेस्ट टीम के अन्य सदस्यों रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे , केएस भरत और नवदीप सैनी के साथ स्वदेश लौट आये हैं ।.

टेस्ट मुक़ाबलों के बाद सिराज आर.अश्विन, आजिंक्य रहाणे, केएस भरत और नवदीप सैनी के साथ वापस भारत आ चुके हैं. भारत ने टेस्ट सिरीज़ 1-0 से जीती है.

बीसीसीआई की ओर से हालांकि अभी तक ये नहीं बताया गया है कि आज यानी गुरुवार से बारबाडोस में शुरू हो रहे तीन वनडे मैचों की सिरीज़ में सिराज की जगह कौन लेगा.

सिराज वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ दोनों टेस्ट मैचों का हिस्सा थे और दूसरे टेस्ट मुक़ाबले में उन्होंने 60 रन देकर पाँच विकेट भी झटके थे.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 27 जुलाई, 29 जुलाई और एक अगस्त को एकदिवसीय मैच होने हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.