राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- माइक बंद करके किया गया मेरा अपमान

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि राज्यसभा में माइक बंद करके उनका अपमान किया गया है.

कांग्रेस ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है और सदन की कार्यवाही का वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में खड़गे ने कहा, ”मैंने मंगलवार को उप-सभापति से बोलने की इजाजत मांगी तो मुझे दी गई. आमतौर पर हम लोगों को बोलने की इजाजत नहीं मिल पाती है.”

खड़गे वीडियो में बोलते हैं, ”जब इजाजत मिली तो मैं ये सोचकर उठा था कि मुझे बोलने का मौका मिला है. मैं अपने मुद्दों को सदन के सामने रख रहा था, मैं बोल रहा था, मेरा माइक अचानक बंद कर दिया गया. मेरे आत्म सम्मान को चुनौती दी गई है. मेरा अपमान हुआ है.”