विपक्ष का आरोप : गठबंधन बनने से प्रधानमंत्री परेशान, ‘इंडिया’ से नफरत करने लगे हैं

Voice of news 24

25 Jul 2023 20:55PM

 

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विपक्ष का यह मोर्चा बनने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परेशान और ‘बैकफुट’ पर हैं तथा ‘इंडिया’ की तुलना आतंकवादी संगठन से कर रहे हैं।.

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।.