महराजगंज मे STF का छापा चेसिस और इंजन नम्बर बदलकर ट्रको को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफास 8 सदस्य गिरफ्तार

Voice of news 24

24 Jul 2023 17:16PM

महाराजगंज

महाराजगंज जिले में ट्रकों का इंजन और चेसिस नंबर बदलने वाले और फर्जी रजिस्ट्रेशन के आधार पर लोन कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ इन पर काफी दिनों से नजर रखे हुए थी। इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।पकड़े गए आरोपियों के पास से एसटीएफ ने पांच ट्रक, 2 कार ,12 मोबाइल ,नगदी, चेचिस और इंजन नंबर की पट्टी के साथ ही कूट रचित दस्तावेज भी बरामद किए। नौतनवा पुलिस ने सभी आरोपियों पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि एक अंतरराज्यीय गिरोह है, जो ट्रकों और कारों का इंजन चेचिस नंबर बदलने का धंधा कर रहा है। इसी आधार पर पक्की सूचना के बाद बस्ती और महाराजगंज जिले के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ को सूचना मिली थी यूपी और आसपास के प्रदेशों लाकर ट्रकों का इंजन और चेचिस नंबर बदला जा रहा है। दलालों के जरिए गिरोह के सदस्य फर्जी कागज तैयार कर ट्रक को बेच देते थे।

पकड़े गए आरोपी

एसटीएफ के दरोगा तेज बहादुर ने अपनी टीम के साथ नौतनवा कस्बे में छापा मारकर गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान बस्ती जिले के कुलेश्वर नाथ दुबे, श्रीनाथ दुबे, पंकज मिश्र, अजय चौहान, कमलेश शुक्ला, महाराजगंज जिले के नौतनवा के रहने वाले सरदार मनमीत सिंह, फतेहपुर के मनोज कुमार यादव और मालदा जिले के सुभांकर दास गुप्त के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जिन ट्रकों पर लोन होता था। उसके मालिक गाड़ी चोरी दिखाकर कम दाम में बेच देते थे। उन्हीं ट्रकों को लाकर यहां एआरटीओ कार्यालय से मिलकर फर्जी दस्तावेज के जरिए ट्रकों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर बेच दिया जाता था। जिससे अच्छी कमाई हो जाती थी।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]