ट्विटर की पहचान ‘बर्ड’ विदा, नया लोगो है X, एलन मस्क ने दिखाई झलक

Voice of news 24

24 Jul 2023 16:12PM

एलन मस्क ने एलान किया है कि वो ट्विटर का लोगो बदलने जा रहे हैं. अभी तक ट्विटर का लोगो ‘बर्ड’ है. ये इसकी पहचान का हिस्सा रही है.

ट्विटर के बॉस मस्क के मुताबिक वो इसकी जगह X लाने जा रहे हैं.

उन्होंने ट्विटर पर नई डिजायन को जारी किया. इसमें काले बैकग्राउंड पर सफेद रंग में X नज़र आता है. बर्ड, जिसे लैरी के नाम से पहचाना जाता है, साल 2006 से ट्विटर का लोगो रही है.

एलन मस्क ने संकेत दिया कि ये बदलाव आज ही हो सकता है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.