चोटिल बुमराह, ऋषभ पंत और केएल राहुल की रिकवरी कहां तक पहुँची:BCCI ने दी खुशखबरी

Voice of news 24

23 Jul 2023 15:00PM

फिलहाल ये पाँच खिलाड़ी बेंलगुरु के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

बीसीसीआई की दी हुई अपडेट के अनुसार भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा रिकवरी के आखिरी चरण में हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने नेट्स पर बल्लेबाज़ी शुरू कर दी है.

बीते साल दिसंबर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हुए ऋषभ पंत के स्वास्थ्य में भी तेज़ी से सुधार हुआ है और वो बैटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं.

बुमराह और श्रेयस अय्यर को बैक सर्जरी की वजह से आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फ़ाइनल से बाहर रहना पड़ा था.