एशियाई खेलों में नहीं खेल पाएंगे रवि दहिया, ट्रायल्स में अतीश टोडकर से हारे

Voice of news 24

23 Jul 2023 14:34PM

ओलंपिक  रजत पदक विजेता रवि दहिया एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे क्योंकि रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए ट्रायल्स में वह 57 किग्रा भार वर्ग में अतीश टोडकर से हारकर बाहर हो गए।.

दहिया को अपने उत्कृष्ट कौशल और दमखम के कारण ‘ मशीन’ कहा जाता है और उनसे महाराष्ट्र के रहने वाले टोडकर के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।.

रविवार को उन्होंने कुछ शानदार अंक बनाए लेकिन टोडकर ने आखिर में उन्हें चित कर दिया. दहिया के मामले में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. टोडकर तब 20-8 से आगे चल रहे थे जब उन्होंने दहिया के कंधे को जमीन पर लगाया। टोडकर ने दहिया को लगातार चकमा दिया और अपने शानदार खेल से उलटफेर भरी जीत दर्ज की.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.