Voice of news 24
21 Jul 2023 20:07
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में पौधारोपण के लिए चन्द्र भूषण सिंह नामित नोडल अधिकारी, आयुक्त, परिवहन की अध्यक्षता एवं डीएम संजीव रंजन, सीडीओ जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में वृक्षारोपण के लिए की गई तैयारियेां की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चन्द्र भूषण सिंह द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया गया। डीएफओ ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद को पौधारोपण के लिए 4135960 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। जिले में पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध हैं। नोडल अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग पौधारोपण के लिए गड्ढा तैयार कर लें।। सभी ग्राम पंचायत, विकास खण्ड, तहसील, स्कूल, नगर पालिका आदि पर वृक्षारोपण कराएं।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके अग्रवाल, डीएफओ चन्देश्वर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।


















