चोटिल बुमराह और ऋषभ पंत की कब होगी वापसी, बीसीसीआई ने बताया

Voice of news 24

21 Jul 2023 19:27PM

बोर्ड ने जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, बल्लेबाज केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत का फिटनेस अपडेट दिया है.

बोर्ड ने ट्वीट कर बताया कि बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ठीक होने के फाइनल स्टेज में हैं और दोनों नेट्स में तेजी के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं. दोनों कुछ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे, जिसके बाद आकलन कर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

मेडिकल अपडेट के मुताबिक केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है. मेडिकल टीम उनकी रिकवरी से संतुष्ट है.

इसके अलावा ऋषभ पंत भी अच्छा कर रहे हैं. वे बल्लेबाजी के साथ साथ कीपिंग की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं.