महराजगंज में प्रभारी मंत्री ने तटबंधों का किया निरीक्षण, किया पौधरोपण

Voice of news 24

21 Jul 2023 18:32PM

महाराजगंज

आज महाराजगंज दौरे पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु । प्रभारी मंत्री ने रोहिन नदी पर बने तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। बाढ़ से आसपास के इलाकों को बचाने की योजना को लेकर सिंचाई विभाग समेत जिलाधिकारी से पूरी जानकारी ली। साथ ही जो भी कमियां हैं उसको दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

प्रभारी मंत्री ने सदर तहसील परिसर में कल होने वाले वृक्षारोपण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी वृक्ष लगाए जा रहे हैं। सभी वृक्षों को सुरक्षित रखा जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में विकास कार्यों से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किए।डीएफओ ने बताया कि जनपद में कुल 28 लाख 32 हजार 20 पौधे लगाए जाने है। जिनके सापेक्ष 26 लाख 92 हजार 119 गड्ढे की खुदाई की जा चुकी और 24 लाख 28 हजार 311 पौधों की उठान भी विभिन्न विभागों द्वारा किया जा चुका है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, डीएफओ पुष्प कुमार के। एसडीएम महेंद्र प्रताप, पीडी राम आशीष चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]