ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में होगा ASI सर्वे, जिला अदालत ने दी आवेदन को मंजूरी

Voice of news 24
21 Jul 2023 18:12PM

वाराणसी:

वाराणसी जिला कोर्ट परिसर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के कार्बन डेटिंग, वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे से जुड़ी याचिका को स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को 4 अगस्त तक मस्जिद परिसर का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इस आदेश के साथ ही वाराणसी कोर्ट परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। ज्ञानवापी परिसर पर हिंदू पक्ष की दावेदारी के मजबूत होने के रूप में इसे देखा जा रहा है। पूरा मामला अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर की तरह आगे बढ़ता दिख रहा है।

यही वजह है कि हिंदू के पक्ष के वकील विष्णु जैन हों या फिर याचिकाकर्ता लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास और रेखा पाठक, सभी फैसला सुनते ही झूमने लगे। हिंदू पक्ष की ओर से कहा गया कि अब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। एएसआई और वैज्ञानिक सर्वे से परिसर की असलियत लोगों के सामने आ जाएगी। हिंदू पक्ष इस मामले को लेकर खुश है कि उनकी मांग को मान लिया गया है। वैज्ञानिक सर्वे से कई चीजें साफ हो जाएंगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.