कुछ देर में आएगा फैसला,ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे होगा या नहीं

Voice of news 24

21 Jul 2023 15:27PM

वाराणसी

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी में वजूस्थल को छोड़कर परिसर के सर्वे वाली याचिका पर थोड़ी देर में आदेश आने वाला है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत, मां श्रृंगार गौरी मूल वाद में ज्ञानवापी के सील वजूखाने को छोड़कर बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से रडार तकनीक से सर्वे कराने के आवेदन पर क्या आदेश देगी इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। मां शृंगार गौरी मूल वाद में ज्ञानवापी के सील वजूखाने को छोड़कर बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से रडार तकनीक से सर्वे कराने के आवेदन पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत शुक्रवार को आदेश सुना सकती है। मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अदालत ने आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित कर ली है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]