कई विपक्षी सांसदों ने ‘मणिपुर’ पर चर्चा के लिए संसद के दोनों सदनों में कार्य स्थगन के नोटिस दिए

Voice of news 24

21 Jul 2023 12;05PM

 

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर और कुछ अन्य विपक्षी सांसदों ने मणिपुर के मामले पर संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान और चर्चा की मांग करते हुए शुक्रवार को कार्य स्थगन के नोटिस दिये.

लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने सदन में चर्चा की मांग करते हुए कहा कि सरकार को वहां की स्थिति के बारे में जानकारी देने के साथ ही यह भी बताना चाहिए कि शांति बहाली के लिए क्या उपाय किये गये और किस तरह की नीतियां अमल में लायी गयी ?

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]