Voice of news 24
20 Jul 2023 12:00PM
बांसी
सिद्धार्थनगर के बांसी ब्लॉक के ग्राम भगौता मे बाढ प्रबंधन एव राहत कार्यों के लिए राहत चौपाल का आयोजन बुधवार को किया गया। चौपाल मे डीएम संजीव रंजन ने ग्रामीणों को बाढ़ से पूर्व बचाव को लेकर सतर्क रहने को कहा। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह पहली बार हो रहा जब बाढ़ आने से पूर्व सभी को जागरूक करने के लिए राहत चौपाल का आयोजन हो रहा है। बाढ़ से बचाव के सबंध मे जिला प्रशाशन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा क़ि बाढ़ के दौरान बिजली कार दी जाती है। ऐसे में अपने बहुमूल्य वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रख लें । सभी लोग दामिनी एप को अपने मोबाइल मे डाउनलोड कर लें । बाढ कंट्रोल चौकियों को सूचित करें । ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि पंचायत भवन मे आवश्यक वस्तुओ को रख ले नाव की मरम्मत करा लें । चौपाल मे एसडीएम प्रमोद कुमार अधिशासी अभियंता सिचाई निर्माण खंड आर के सिंह अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


















