Voice of news 24

19 Jul 2023 16:38PM
धानी बाजार
विकास खण्ड धानी के मेन बाजार मे लगा हाई मास्ट लाइट विगत 5 वर्षों से खराब पड़ा है। हाई मास्ट लाइट लगने के एक वर्ष बाद ही खराब हो गया तब से उसे बनाया नही गया। ग्रामीण सोमनाथ गुप्ता, सोनू अग्रहरि ,चन्द्र प्रकाश मद्देशिया ,अशोक अग्रहरि, राजेश जायसवाल, संत वर्मा, सूरज वैश्य, राजेश वर्मा आदि ने बताया कि मुख्य बाजार मे हाई मास्ट लाइट जलने से बाजार मे रौनक रहती थी।

मेन बाजार मे चारो तरफ लाइट का प्रकाश रहता था। जिससे राहगीरो और स्थानीय लोगो को सुविधाये मिलती थी । लेकिन कुछ ही दिनो बाद हाई मास्ट लाइट मे तकनीकि खराबी होने पर किसी जनप्रतिनिधि ने सही नही कराया। ग्रामीणो ने हाई मास्ट लाइट को सही करवाने की मांग की है।













