बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने भारत को वनडे मैच में हराकर इतिहास बनाया

Voice of news 24

17 Jul 2023 13:24PM

 

भारतीय महिला टीम के ख़िलाफ़ बांग्लादेश महिला टीम की वनडे इतिहास में ये पहली जीत है.बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम लगाया गया और दोनों पारी में खेल के 44 ओवर निर्धारित किए गए.टॉस जीतकर भारत ने बांग्लादेश को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया और बांग्लादेश की टीम 43 ओवरों में 152 रन पर ऑल आउट हो गई.

बांग्लादेश के लिए कप्तान निगार सुल्ताना ने सबसे ज़्यादा 39 रनों की पारी खेली जबकि भारत के लिए तेज गेंदबाज़ अमनजोत कौर ने चार विकेट लिए.लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम 113 रनों पर ऑल आउट हो गई.

बांग्लादेश की तरफ़ से पेसर मारुफा अख्तर ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए और इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ चुना गया.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.