तालाब में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत ,मचा हड़कंप परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Voice of mews 24

17 Jul 2023 13:06PM

बृजमनगंज 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मटिहनवा टोला भगवानपुर निवासी शंभू का 6 वर्षीय पुत्र अमित कुमार प्रजापति रविवार दोपहर 12:00 घर से लापता था जिसकी घर वालों ने हर तरफ काफी तलाश की

लेकिन वह नहीं मिला गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वह घूमते हुए तालाब के पास गया था इतना पता चलते ही सब लोग तालाब में उसे ढूंढने लगे पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी गई पुलिस प्रशासन के द्वारा गोताखोरों को तालाब में ढुंढने के लिए बुलाया गया शाम लगभग 6:30 बजे के करीब बच्चे का शव तालाब से बरामद हुआ । बच्चे की शव देख परिजनों पर दुख पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस प्रशासन द्वारा पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कानूनगो लेखपाल अशोक मिश्रा ने परिजनों के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

बृजमनगंज क्षेत्र के ग्रामसभा मटिहनवा टोला भगवानपुर के तालाब से बीते रविवार को गोताखोर की मदद से 6 वर्षीय बालक का शव तालाब से बाहर निकाला गया शव की पहचान करते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.