SHARED एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान, ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ी ज़िम्मेदारी

Voice of news 24

15 Jul 2023 12:26PM

ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया गया है. एशियन गेम्स में क्रिकेट मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे जो 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेंगे.

5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के चलते युवा खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए चुना गया है.

ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा तिलक वर्मा और रिंकू सिंह भी इस टीम का हिस्सा हैं.

एशियाई खेलों के लिए पुरुष टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन।