भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ़्रीका दौरा घोषित, मैच शेड्यूल जारी

Voice of news 24

15 Jul 2023 12:ooPM

दस दिसम्बर से तीन जनवरी तक करीब एक महीने लंबे दौरे में क्रिकेट के सभी फार्मेट में मैच खेले जाएंगे.

बीसीसीआई और दक्षिण अफ़्रीका क्रिकेट बोर्ड ने दिसम्बर और जनवरी में होने वाले इस दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है.

इस दौरे में पहले तीन टी-20 मैच की सिरीज़ खेली जाएगी.

इसके बाद तीन एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ है.

दौरे के आखिर में गांधी मंडेला ट्रॉफ़ी के फ़्रीडम सिरीज़ में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे.