Voice of news 24
13 Jul 2023 09:12AM
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से 3 दिन की विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वे भारतीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे पेरिस पहुंचेंगे जहां ओरली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में फ्रांस और दूसरे चरण में UAE की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी-राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की बीच मुलाकात होगी। प्रधानमंत्री अपनी 6वीं फ्रांस यात्रा के लिए पेरिस पहुंचेंगे, मुख्य अतिथि के तौर पर फ्रांस की बास्टी दिवस परेड में भी शामिल होंगे। दोनों देशों के बीच कुछ रक्षा सौदों की घोषणा भी संभव है।


















