Voice of news 24
12Jul 2023 08:40AM
वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ डोमिनिका टेस्ट मैच में पहले ही दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है.रविचंद्रन अश्विन के 60 रनों पर पाँच विकेटों की बदौलत वेस्टइंडीज़ की टीम की पहली पारी 150 रनों पर ही सिमट गई.भारत की तरफ़ से रवींद्र जाडेजा ने भी 3 विकेट लिए और शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज के हिस्से में एक-एक विकेट रहे.वहीं,
That's Stumps on Day 1 of the opening #WIvIND Test!#TeamIndia move to 80/0, with captain Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal making a fine start.
We will be back tomorrow for Day 2 action!
Scorecard ▶️ https://t.co/FWI05P4Bnd pic.twitter.com/aksOAvowGc
— BCCI (@BCCI) July 12, 2023
टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल कप्तान रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर मैदान पर टिके हुए हैं.जायसवाल फ़िलहाल 40 रन बना चुके हैं. भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 80 रन पर है.वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया था. पहली पारी में मेज़बान टीम के एलिक अथानाजे ने सबसे अधिक 47 रन बनाए.
अब भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ़ 70 रन पीछे है.























