जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

Voice of news 24

11 Jul 2023  18:25PM

 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया। सेना की कार्रवाई के बाद दो घुसपैठिए घने जंगल का फायदा उठाते हुए अपनी जान बचाकर वापस पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर की ओर भाग निकले. मुठभेड़ वाली जगह से सेना को एक आतंकी का शव और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं.

सेना के मुताबिक, भारतीय जवानों ने नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पार से बढ़ते आतंकवादियों की गतिविधियां देखी और उन्‍हें चुनौती दी गई, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. भारतीय सेना की ओर से आतंकवादियों पर भारी गोलीबारी की गई. इस दौरान एक आतंकवादी को गिरते देखा गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए और जंगल में छिप गए.