गोंडा के पुलिस अधीक्षक हटाए गए, अंकित मित्तल नए एसपी

Voice of news 24

11 Jul 2023 12:51PM

यूपी में मंगलवार को गोंडा के पुलिस अधीक्षक अंकित तोमर को हटा कर आईपीएस अंकित मित्तल को तैनाती दी गई है।पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर का शासन ने तबादला कर दिया है। उनको बरेली पीएसी के सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बरेली के 8वीं वाहिनी पीएसी में  सेनानायक रहे अंकित मित्तल को गोंडा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।जुलाई 2022 में आकाश तोमर को गोंडा की जिम्मेदारी मिली थी। एक साल में ही उनका स्थानांतरण कर दिया गया।

इसके पहले सोमवार को एटा और फतेहपुर के एसपी व एसएसपी की अदलाबदली की गई थी। फतेहपुर के एसपी राजेश कुमार सिंह को एटा का एसएसपी बनाया गया जबकि एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.