साथियों के साथ पोखरे में नहाने गए एक किशोर की मौत

Voice of news 24

11Jul 2023 07:50AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में सोमवार को दोस्तों के साथ पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। 

मिश्रौलिया गांव निवासी अनस (14) पुत्र अब्दुल कयूम घर से खेलने के लिए निकला था। इसबीच चार दोस्तों के साथ गांव के पोखरे में चला गया और नहाने के लिए छलांग लगा दी। उसके साथ अन्य दोस्त भी नहा रहे थे। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा। देखकर साथ गए अन्य बच्चे शोर करते हुए गांव में पहुंचे और अनस के पोखरे में डूबने की जानकारी दी। जबतक गांव के लोग मौके पर पहुंचते और पोखरे में कूदकर उसे खोजते अनस लापता हो चुका था।

इसके बाद लोगों ने तलाश की। फिर शव को बाहर निकाला गया।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस व प्रभारी तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय पहुंच गए। परिजनों के मना करने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें परिवार के लोगों को बिलखता हुआ देखकर नम हो जा रहीं थीं। मृतक के तीन भाई और दो बहनें हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.