Voice of news 24
10 Jul 2023 16:41PM
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन ने मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के ली शी फेंग को हराकर कनाडा ओपन 2023 में मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। लक्ष्य ने वर्ल्ड नंबर-10 खिलाड़ी शी फेंग पर सीधे गेम में जीत हासिल की। लक्ष्य ने मैच 21-18, 22-20 से अपने नाम किया।

लक्ष्य का यह इस सीजन दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है। वह जनवरी 2022 में पहले ही इंडिया ओपन का खिताब जीत चुके हैं। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 19 है।























