हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से अबतक 14 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दी ये सलाह

Voice of news 24

10 Jul 2023 16:08PM

हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच वहां के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों ने अगले 24 घटों तक घरों से नहीं निकलने की अपील की है

वीडियो में उन्होंने कहा, “प्रदेश के लोगों से एक बार फिर अनुरोध करना चाहता हूं कि वो अगले 24 घंटों तक घरों में रहें. अगले 24 घंटों में बहुत तेज़ बारिश की संभावना है. “

उन्होंने तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. किसी भी तरह की मदद के लिए 1100, 1070 और 1077 पर फ़ोन किया जा सकता है.उन्होंने विधायकों से अपील की है कि वो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की मदद करें. सीएम ने कहा कि अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है.हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से ब्यास समेत कई नदियां उफान पर है. मनाली और कुल्लू में ब्यास के किनारे भारी तबाही हुई है.

नदी के तेज़ बहाव में कई मकान और गाड़ियां बह गई हैं.