पीएम मोदी ने भारी बारिश से हुई तबाही का लिया जायज़ा

Voice of news 24

10 Jul 2023 16:03PM

भारी बारिश के कारण कई राज्यों में हो रही तबाही के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है और हालात का जायज़ा लिया है.

पीएम कार्यालय ने एक ट्वीट में बताया, “देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से पैदा हुए हालात पर पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है और हालात का जायज़ा लिया है. स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ी की टीमें सभी की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं.”

इस बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि इस आपदा के कारण राज्य में 14 लोगों की मौत हो गई है.

वहीं दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है.