इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को लीड्स टेस्ट में तीन विकेट से हराया

 Voice of news 24

09 Jul 2023 20:47PM

बेहद रोमांचक रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 251 रन का लक्ष्य दिया था. पहले दो टेस्ट मैच गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम के लिए ये मैच करो या मरो की अहमियत रखता था.

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ ढील देने को तैयार नहीं थे और लगातार इंग्लैंड को झटके पर झटका देते रहे लेकिन हैरी ब्रूक के 75 रन की मदद से इंग्लैंड ने तीन विकेट बाकी रहते जीत हासिल कर ली. जीत का चौका क्रिस वोक्स के बल्ले से निकला.

इंग्लैंड के लिए निचले क्रम के बल्लेबाज़ क्रिस वोक्स ने उपयोगी पारी खेली. वो 32 रन बनाकर नाबाद रहे. मार्क वुड ने नाबाद 16 रन बनाए.

मैच का टॉस इंग्लैंड ने जीता था और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 और दूसरी पारी में 224 रन बनाए.

इंग्लैंड ने पहली पारी में 237 रन बनाए. पांच मैचों की सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है.

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]