Voice of news 24
09 Jul 2023 20:35PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी नौगढ़ मार्ग पर ग्राम सोनखर के पास रविवार की सुबह मे अज्ञात वाहन ने बाइक सावरों को टक्कर मार दि। इसमे एक युवक की मौके पर ही मौत होगई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदत से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बांसी ले जाया गया प्राथमिक उपचार चल रहा । सूचना मिलने पर पुहंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव निवासी गजेंद्र (22 ) पुत्र बजरंगी अपने साथी बिहार राज्य के पश्चिमी चपारण जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र के गांव निवासी रुपेश ( 21 ) पुत्र शोभाराम के साथ बाइक से बांसी से नौगढ़ की तरफ जा रहा था । तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी दोनो घायल हो गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया , जहां डॉक्टरो ने देखते ही गजेन्द्र को मृत्य घोषित कर दिया।
बांसी प्रभारी निरिक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घायल का इलाज चल रहा है


















