प्राइवेटअस्पताल मे कर्मचारी का मिला शव ,इटवा थाने से 200 मीटर की दूर की घटना,हत्या की आशंका

https://www.youtube.com/watch?v=K-zIjuEHFdI

Voice of news 24

09 Jul 2023 19:05 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र की घटना इटवा थाना से मात्र 200 मीटर दूर एक प्राइवेट अस्पताल पर युवक की लाश खून से लथपथ पाई गई। युवक यहीं पर कर्मचारी था। रात में भी यहीं पर सोता था। लाश मिलने की खबर पर भीड़ मौके पर जुट गई।घटना की सूचना में पर पुलिस के अलावा एसपी अमित कुमार आनंद व एडिशनल एसपी सिद्धार्थ घटना स्थल पर पहुंचे।

इटवा में हत्या की सूचना पर जांच करने पहुंचे एसपी
इटवा में हत्या की सूचना पर जांच करने पहुंचे एसपी

घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।वसीउल्लाह पुत्र अजीमुल्लाह (25) जनपद संतकबीरनगर के थाना दुधारा क्षेत्र के बन्नी गांव का रहने वाला था। लगभग दो-तीन साल से इटवा स्थित प्राइवेट अस्पताल डा. बुशरा पालीक्नीनिक पर काम करता था।

युवक का फाइल फोटो।
युवक का फाइल फोटो।

रात में यही अस्पताल में ही सोता था। बताया जाता है कि शनिवार रात अस्पताल के अंदर स्थित कमरे में सोने के लिए गया था। रविवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला। नौ बजे क्लीनिक संचालक अस्पताल खोलने के लिए आए देखा कि अभी बंद है। काफी आवाज दी, पर कोई जवाब नहीं आया तो किसी तरह अस्पताल खोलकर अंदर गए तो वसीउल्लाह की लाश खून से लथपथ मिली।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.