स्कूल बस राप्ती पुले के पास अनियंत्रित हो के खाई मे गिरी ,ड्राइवर के सूझबूझ से 30 छात्रों की बची जान

Voice of news 24

10 Jul 2023 09:49AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के राप्ती पुल के पास शनिवार सुबह एक स्कूली बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। बस में करीब 26 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं। डुमरियागंज स्थित निस्वा गर्ल्स स्कूल में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से बस लगाई गई है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह से शनिवार को स्कूली बस बगहवा गांव से स्कूली छात्राओं को लेकर आ रही थी। अभी राप्ती नदी के पास पहुंचते ही बस का स्टेयरिंग फेल हो गई। जिसकी वजह से बस राप्ती पुल के बगल खाई में सीधी बस चली गई। बस में लगभग 26 छात्राएं सवार थीं। ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से बस खाई में जाने के बाद भी पलटी नहीं और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

इस बारे में बस के ड्राइवर सलीम का कहना है कि स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था कि अचानक बस की स्टेयरिंग फेल होने की वजह से बस खाई में चली गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]