Voice of news 24

08 Jul 2023 13:18PM
सरहद पार कर प्रेमी से मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और रबुपुरा के रहने वाले सचिन को न्यायालय में एक बड़े खुलासे के बाद राहत मिली है। पाकिस्तान से रबूपुरा आकर रहने वाली सीमा हैदर, पबजी पार्टनर सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल को जमानत दे दी है। दोनों के वकील ने कोर्ट में कहा कि सीमा और सचिन काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में विवाह कर चुके हैं।

सीमा अब पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है। वकील की दलील और बहस सुनने के बाद जेवर सिविल कोर्ट जूनियर डिविजन न्यायाधीश नाजिम अकबर ने पहले सचिन के पिता नेत्रपाल और शुक्रवार को सचिन और सीमा हैदर को पता न बदलने और देश न छोड़ने की शर्त पर जमानत दे दी।













